फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   30 lakh rupees were looted from the employees of electronic showroom on the force of arms

Ghaziabad News: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के कर्मचारियों से हथियारों के बल पर 30 लाख रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
30 lakh rupees were looted from the employees of electronic showroom on the force of arms
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित घूकना मोड़ के पास एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 30 लाख की नकदी लूट ली। घटना के समय शोरूम के दो कर्मचारी गेट बंद करके नकदी की गिनती कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने लोहे के गेट की कुंडी अंदर से हाथ डालकर खोली और कर्मचारियों से नकदी लूटकर फरार हो गए। शोरूम संचालक की ओर से दो अज्ञात बदमाशों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक घूकना मोड़ के पास सलूजा ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से राजा सलूजा का इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। रोजाना की तरह रात करीब 10:00 बजे शोरूम बंद कर दो कर्मचारी शोरूम के पिछले हिस्से में नकदी की गिनती कर रहे थे। शोरूम के इस हिस्से में जाने के लिए बने प्रवेश द्वार पर लोहे का गेट लगा हुआ था। पुलिस के मुताबिक बाइक पर आए दो बदमाशों ने इस लोहे के गेट के निचले हिस्से से हाथ डालकर अंदर से लगी कुंडी को खोला और सीधे कर्मचारियों के पास पहुंच गए। दोनों बदमाशों ने कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी और साथ में लाए बैग में नकदी भरकर फरार हो गए। एसीपी नंदग्राम कुमार सिंह का कहना है कि बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। शोरूम संचालक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली गई है ताकि बदमाशों की शिनाख्त की जा सके।
विज्ञापन


तीन टीमें कर रही जांच
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि वारदात में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed