फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3 days to BHEL's retired Deputy GM 10.50 lakhs defrauded by digital arrest

Ghaziabad News: भेल के सेवानिवृत्त डिप्टी जीएम को 3 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 10.50 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
3 days to BHEL's retired Deputy GM
10.50 lakhs defrauded by digital arrest
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने भेल (भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) के सेवानिवृत्त डिप्टी जीएम गोपाल कृष्णा अदलखा को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 10.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में शामिल होने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी की। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि शातिरों ने उन्हें रातभर सोने भी नहीं दिया। घटना 30 जुलाई से एक अगस्त तक की है। उन्हें एक ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बीमारी के कारण इलाज कराने में व्यस्त होने के चलते देरी से शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वसुंधरा निवासी गोपाल कृष्णा ने बताया कि 30 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को मुंबई पुलिस का इंस्पेक्टर बताया और उन्हें व्हाट्सएप पर एक स्क्रीनशॉट भेजा जिसे उसने मुंबई में दर्ज एफआईआर बताई। कॉलर ने उन्हें बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अशोक कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खाते में आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन मिला है। अशोक कुमार ने 382 लोगों के नाम बताए हैं जिसमें उनका नाम भी शामिल है। उन्होंने उच्चाधिकारी से बात करने के लिए कहा तो कॉलर ने कहा कुछ देर में अधिकारी संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वीडियो कॉल पर लेकर उन्हें गिरफ्तार करने का डर दिखाया और अगले दिन (31 जुलाई) को पूछा कि तुम्हारे पास कितने बैंक खाते हैं, उनमें कितनी रकम है। उनकी सीबीआई व आरबीआई द्वारा जांच की जाएगी। डर के कारण उन्होंने उसे बैंक खातों की जानकारी दे दी। इसके बाद शातिर ने 10.50 लाख रुपये का सिक्योरिटी बाॅन्ड बनवाने के लिए कहा। जिन्हें बाद में वापस करने के बात कही। उनका कहना है कि शातिरों ने तीन दिन तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर रखा, न कहीं जाने दिया और न सोने दिया। एक अगस्त को उन्होंने बैंक जाकर 10.50 लाख रुपये का बॉन्ड बनवाया, जिसे शातिर ने अपने खाते में ट्रांसफर कराया। इसके बाद कॉल काट दी और संपर्क खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जांच की जा रही है। ठगी की गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिस खाते में रकम गई है उसकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है। - सच्चिदानंद, एडीसीपी अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed