फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3 crore cheated by preparing fake documents of land

Ghaziabad News: भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर तीन करोड़ ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
3 crore cheated by preparing fake documents of land
साहिबाबाद। नीतिखंड-दो स्थित भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर तीन करोड़ रुपये ठगने के मामले में दंपती ने एक महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


तनुज कुमार गर्ग व उनकी पत्नी मोनिका गर्ग का कहना है कि उन्हें एक आवासीय योजना बनाने के लिए भूमि की तलाश थी। उनके आफिस पर आने वाले सचिन भटनागर ने अपने दोस्त संजय कुमार उर्फ संजीव चौधरी की भूमि नीति खंड-दो में होने की जानकारी दी। यह भूमि पसंद आने पर उसने अपने दोस्त व अन्य आनंद कुमार झा और शोभा गोस्वामी लक्ष्मण पुरी पहाड़गंज दिल्ली से मिलवाया। दोनों पक्षों में भूमि का दो करोड़ 71 लाख में सौदा हो गया। उन्होंने 18,87,000 रुपये के स्टांप और और 2,50,000 शुल्क अदाकर भूमि को अपने नाम करा लिया। जब उन्होंने जीडीए में कागजात जमा किए तो भूमि के कागजात सही न होने की जानकारी मिली। उन्होंने आरोपी पक्ष से रुपये वापस करने को कहा। आरोपी पक्ष ने उन्हें चेक दे दिए लेकिन चेक बैंक में डालने पर बाउंस हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि मामले की आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed