फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3 arrested for making fake Liv 52 medicine

Ghaziabad News: लिव 52 की नकली दवा बनाने के मामले में 3 गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
3 arrested for making fake Liv 52 medicine
मुरादनगर। स्वॉट और पुलिस टीम ने नामी कंपनी के नाम से बन रही लिव-52 की नकली दवा के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से भारी मात्रा मेंं दवाएं, कंपनी की नकली पैकिंग और अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बुधवार को स्वॉट और पुलिस ने लिव-52 के नाम से नकली दवा बनाने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके नाम फरमान व जॉनी सिंह निवासी जलालाबाद गांव, मुजम्मिल निवासी जाकिर कॉलोनी लोहियानगर मेरठ है।
विज्ञापन

इनके कब्जे से लिव 52 की 35 हजार नकली गोलियां, 240 रेपरशीट, 485 प्लास्टिक की डिब्बी, पांच हजार ढक्कन, एक कंप्यूटर सिस्टम, वेन्यू कार व अन्य सामग्री बरामद की है। इस प्रकरण में पुलिस पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करते थे काम

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि डिब्बियों और ढक्कनों को मेरठ में एकता प्लास्टिक उद्योग के मालिक कमालुद्दीन निवासी जमुनानगर मेरठ के यहां बनवाते थे। रेपर प्रिंटिंग प्रेस खैरनगर चौपला के पास मुज्जमिल निवासी जाकिर कॉलोनी मेरठ से कराते थे। डिब्बी और ढक्कन की डाई बनाने की मशीन डाई मेकर शकील निवासी जमुनानगर नवीनमंडी से तैयार कराई जाती थी। लिव-52 टेबलेट सोनीपत में सुबको लेबोरेट्रीज में बनवाते थे। जोनी सिंह निवासी जलालाबाद व फरमान के साथ मिलकर माल तैयार करते थे। जिस सिम से दवाइयों की सप्लाई के लिए मेडिकल फर्म से बात किया करते थे। वह जोनी के नाम से ली थी, एनपी ट्रेडिंग के नाम से फर्म थी। इस फर्म का मालिक मुकेश कुमार था। इस दवाई के बिल एनपी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बनवाकर बाहर भेजे जाते थे। फरमान जीएसटी की फर्जी विलिंग तैयार कराता था और कंपनियों को भेजे गये माल का पैसा एनपी ट्रेडिंग कंपनी के खाते में आता था, जिसे आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed