फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   29 food items failed in testing, fine of more than Rs 49 lakh imposed

Ghaziabad News: 29 खाद्य पदार्थ जांच में हुए फेल, 49 लाख से अधिक का लगा जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
29 food items failed in testing, fine of more than Rs 49 lakh imposed
गाजियाबाद। फरवरी माह में खाद्य सामग्रियों के 29 सैंपल अलग-अलग जगह से लिए गए थे, जो जांच में फेल हो गए। इसके बाद इनके खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया। वहीं, नए और पुराने सैंपल मिलाकर अप्रैल माह में कोर्ट ने 40 मामलों की सुनवाई करते हुए 49 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

सभी पर अलग-अलग जुर्माना लगाया गया है।
होली के समय दूध-पनीर और खोया के सबसे अधिक सैंपल लिए गए थे। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक, जूस और पेय पदार्थों के भी सैंपल लिए गए थे। उनमें से लखनऊ लैब से 29 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट अधोमानक मिले हैं। मसालों में रंग की मिलावट मिली है। एडीएम कोर्ट में हुई सुनवाई में नए-पुराने सैंपल को मिलाकर कुल 40 के खिलाफ 49,70000 का जुर्माना लगाया गया है। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि वादों का निर्णय होने के बाद सभी संबंधित व्यक्तियों को जुर्माने की राशि राजकोष में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-------
इनसेट : अप्रैल माह में दायर वाद
सामग्री संख्या
दूध पांच
खोया पांच
फल-सब्जियां एक
मसाले तीन
अनाज तीन
दाल एक
मिठाइयां सात
पैक्ड ड्रिंक एक
नमकीन एक
अन्य चार
---------
इनसेट : अप्रैल माह में वाद पर निर्णय
सामग्री संख्या जुर्माना
दूध एक 50,000

खोया - एक 1,00,000
पनीर - चार 3,75,000
बटर - एक 2,50,000

दूध से बनी मिठाइयां - दो 2,60,000
दूध से बने अन्य पदार्थ - 3,00,000
सरसों तेल - दो 26,5,000
वनस्पति - दो 3,00,000
फल सब्जियां - तीन 8,15,000
मसाले - दो 1,65,000

अनाज - एक 40,000

मिठाइयां - दो 3,20,000
बेकरी का सामान - एक 2,20,000
अन्य - 17 14,10,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed