फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   27.93 lakhs were duped by the pretext of becoming a partner in the catering business.

Ghaziabad News: कैटरिंग के कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 27.93 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
27.93 lakhs were duped by the pretext of becoming a partner in the catering business.
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित कीर्तन वाली गली बजरिया में रहने वाले एलआईसी के अभिकर्ता ने कई लोगों पर 27.93 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उपरोक्त रकम कैटरिंग के कारोबार में निवेश करने और पार्टनरशिप देने के नाम पर ठगी गई। अब आरोपी भाग गए। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बजरिया स्थित कीर्तन वाली गली में रहने वाले सतवीर गुर्जर ने वेव सिटी के ग्रीन होम्स में रहने वाले अमनजोत सिंह, मनप्रीत कौर व अमनजोत सिंह के भांजे के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक वह बीते 24 साल से भारतीय जीवन बीमा निगम में बीमा अभिकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
चार-पांच साल पहले उनकी जान-पहचान अमनजोत सिंह से हुई थी जो की शक्ति खंड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कैटरिंग का कार्य पिछले तीन साल से कर रहे थे। सतवीर के मुताबिक अमनजोत सिंह ने कारोबार बढ़ाने के लिए उनसे पैसों की मांग की और कहा कि वह जनवरी 2025 में बैंक्वेट हॉल को पूरी तरह से लीज पर लेकर बड़े स्तर पर कार्य करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम में अधिक पैसों की आवश्यकता है और वह अपने काम में उन्हें पार्टनर बना लेंगे। इसके अलावा विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट में भी एक रिसॉर्ट दिखाया।

पीड़ित के मुताबिक उन्हें आरोपी पर भरोसा हो गया। उन्होंने कई बार में 27.93 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद जब उन्होंने जुलाई 2025 में अमनजोत से मुलाकात करने के लिए कहा तो आरोपी ने दो अगस्त को मिलने के लिए कहा लेकिन इस दौरान पता चला कि वह बैंक्वेट हॉल का सारा सामान बेचकर भाग गया और फोन बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला और पुलिस से मामले की शिकायत की। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed