फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2.78 lakh withdrawn from account, FIR registered and investigation started

Ghaziabad News: खाते से निकले 2.78 लाख, प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
2.78 lakh withdrawn from account, FIR registered and investigation started
इंदिरापुरम। गौर वलेरिया सोसायटी निवासी अर्पण धवन ने साइबर ठगी के आरोप में एक नामी ई-कॉमर्स कंपनी और निजी बैंक के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है। कर्मचारियों की लापरवाही और चूक से उनके 2.78 लाख रुपये निकल गए। ठगी 30 और 31 जनवरी को हुई। पुलिस ने चार माह बाद 27 मई की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज मामले में अर्पण धवल ने बताया कि जनवरी माह में उनका मोबाइल फोन साइबर ठगों ने हैक कर लिया। ठगों ने उनके बैंक खाते से तीन बार में करीब 2.78 रुपये निकाल लिए। ठगी के दौरान उनका बेटा अस्पताल में भर्ती था और वह तीमारदारी में व्यस्थ थे। 7 फरवरी को बैंक खाते से रकम कटने की उनको जानकारी हुई तो बैंक और ई-कॉमर्स कंपनी व साइबर सेल को इसकी शिकायत की। आरोप है कि ई-कॉमर्स कंपनी ने खाते में धोखाधड़ी की गतिविधियां होने की बात स्वीकार की और कहा कि बैंक सुरक्षित सेवाएं प्रदान नहीं कर सका। इस वजह से उन्हें वित्तीय हानि उठानी पड़ी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ई-काॅमर्स कंपनी और बैंक के कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed