फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   27 bighas of land will be vacated in the market on 30th August

Ghaziabad News: 30 अगस्त को मंडी में खाली कराई जाएगी 27 बीघा जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
27 bighas of land will be vacated in the market on 30th August
साहिबाबाद। नवीन फल सब्जी मंडी में व्यापारियों की बार-बार शिकायत करने बाद जमीन कब्जामुक्त के लिए बड़ी कार्रवाई की जाएगी। 30 अगस्त को कार्रवाई कर 27 बीघे में बने फसल बेचने के चबूतरों को कब्जामुक्त कराया जाएगा। कार्रवाई का आदेश मंडी निदेशक लखनऊ की ओर से दिया गया है। अरबों रुपये की भूमि पर बने किसानों के चबूतरों पर लोगों ने कब्जा कर लिया था। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी तैनात कराने के लिए पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

व्यापारी भारत भाटी ने बताया कि सब्जी मंडी में किसानों को फसल बेचने के लिए मंडी समिति की तरफ से चबूतरे बनाए गए हैं, जिन चबूतरों पर कुछ दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकानदारों पर लाइसेंस भी नहीं है। अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। किसानों को चबूतरे पर सब्जी व फल बेचने नहीं दिया जाता है। मजबूरी में किसानों को सड़क पर फल व सब्जी बेचना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को शिकायत करने के बाद कार्रवाई कर किसानों की जमीन को कब्जामुक्त करने के आदेश आए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मंडी वित्त नियंत्रक ने मंडी में पहुंचकर निरीक्षण किया था। जांच में पाया गया कि मंडी में किसानों के चबूतरों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसकी पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई। मंडी निदेशक के आदेश पर 30 अगस्त को 27 बीघे भूमि पर बने चबूतरों पर अवैध कब्जे को खाली कराया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट संतोष उपाध्याय ने पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन को पत्र में लिखा है कि मंडी 11 नीलामी चबूतरे निर्मित हैं। इन पर कब्जा करने वालों की सूची बना ली गई है। 30 अगस्त को सुबह 11 बजे कब्जा हटवाया जाएगा। ऐसे में शांति भंग होने का अंदेशा है। इस संबंध में मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जमीन को 30 अगस्त को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed