फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   26.18 lakh cheated from three people on the pretext of taking restaurant orders and part time job

Ghaziabad News: रेस्त्रां का ऑर्डर लेने और पार्ट टाइम नौकरी के बहाने तीन लोगों से 26.18 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
26.18 lakh cheated from three people on the pretext of taking restaurant orders and part time job
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को पार्ट टाइम नौकरी में रेस्त्रां का ऑर्डर लेने के बहाने जाल में फंसाकर 24 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, वैशाली के विक्रम देव को इंटरनेशनल कोरियर ट्रैक करने का झांसा देकर 99 हजार रुपये और साक्षी गुप्ता से पार्ट टाइम नौकरी के बहाने उनके खाते से एक लाख 17 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इंदिरापुरम और कौशांबी थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

न्यायखंड-2 स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी के चित्रार्थ सिन्हा को फोन पर पार्ट टाइम नौकरी का मैसेज आया था। ठग ने उन्हें बात करके टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर रेस्त्रां का आर्डर लेने का टास्क दिया। पहली बार में ठग ने उनसे पांच हजार रुपये निवेश कराकर मुनाफा दिया। दूसरी बार में 11 हजार रुपये निवेश करने पर 7400 रुपये मुनाफा दिया। तीसरी बार में उन्हें 50 हजार रुपये निवेश पर मुनाफा दिया। चौथी बार में ठग ने उनसे ढाई लाख रुपये, 4.97 लाख रुपये, 4 लाख रुपये, 3 लाख दो हजार पांच सौ रुपये, पांच लाख रुपये, एक लाख 23 हजार रुपये और दो लाख रुपये, एक लाख रुपये समेत कुल 24 लाख एक हजार 580 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। इंदिरापुरम कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, वैशाली सेक्टर- 2 निवासी विक्रम देव ने अपने बेटे को इंटरनेशनल कोरियर भेजा था। उनके पास कोरियर कंपनी से फोन आया। ठग ने कोरियर का पता करने के लिए एक लिंक भेजा और पांच रुपये ट्रांसफर कराकर खाते से तीन दिन बाद 99 हजार 500 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। वैशाली निवासी साक्षी गुप्ता ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट कराई है। उनका आरोप है कि फोन पर पार्ट टाइम नौकरी का मेसेज आया था। ठग ने टास्क देकर उनके खाते से एक लाख 17 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि ठगी के तीनों मामलों में साइबर सेल टीम को सुराग मिले हैं। उनके आधार पर आगे जांच चल रही है। ठगों की लोकेशन ट्रेस करके उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed