फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   26 lakhs were withdrawn from the account on the pretext of giving refund if recharge was not done

Ghaziabad News: रिचार्ज नहीं होने पर रिफंड देने का झांसा देकर खाते से निकाले 26 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
26 lakhs were withdrawn from the account on the pretext of giving refund if recharge was not done
गाजियाबाद। ऑनलाइन रिचार्ज नहीं होने पर शिकायत के लिए कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत करने के बाद रुपये रिफंड करने के नाम पर साइबर ठगों ने इंडियन ब्रॉड कास्टिंग सर्विस के सेवानिवृत निदेशक जगमोहन जैन के खाते से 26 लाख रुपये निकाल लिए। उनके साथ नवंबर 2023 में ठगी हुई थी। मामले में बुधवार को कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर के रहने वाले जगमोहन जैन ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी का 1799 का एक साल का सिम रिचार्ज किया था। कुछ दिन बाद नंबर की आउटगोइंग सेवाएं बंद होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल की तो रिचार्ज नहीं होने के बारे में पता चला जबकि उनके खाते से रुपये कट चुके थे। उन्होंने फिर से बात की तो उन्हें रिफंड करने के बारे में बताया गया। कॉल कटने के कुछ देर बाद उनके पास एक दीपक नाम के व्यक्ति की कॉल आई।
विज्ञापन

जिसने समस्या का समाधान कराने के लिए पत्नी के मोबाइल में एनीडेस्क एप इंस्टॉल कराया। बाद में उनके मोबाइल में भी एप इंस्टॉल कराया। इसके बाद ठग ने उनका फोन हैक कर खाते से चार बार में 26 लाख रुपये निकाल लिए। उनका कहना है कि है कि कस्टमर केयर पर कॉल करने के बाद ही उनके पास दीपक नाम के व्यक्ति की कॉल आई। अंदेशा है कि वहीं से किसी स्टाफ ने उनकी डिटेल शेयर कर ठगी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed