फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   255 people including 42 children got anti-rabies vaccine

Ghaziabad News: 42 बच्चों समेत 255 लोगों ने एंटी रेबीज का टीका लगवाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
255 people including 42 children got anti-rabies vaccine
114 लोग एमएमजी अस्पताल में पहला डोज लगवाने पहुंचे
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में 42 बच्चों समेत 255 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। इनमें 32 महिलाएं और नौ बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों में 10 लोगों को बंदर, पांच को पालतू बिल्ली और तीन को चूहे ने काट लिया था। 294 लोगों ने एंटीरेबीज वैक्सीन का दूसरा व तीसरा डोज लगवाया। सबसे अधिक 114 घायल एमएमजी अस्पताल में पहला डोज लगवाने पहुंचे थे।
जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डाॅ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 182 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने आए थे। इनमें से 83 को पहला डोज और 63 लोगों ने दूसरा व 36 घायलों ने तीसरा डोज लगवाया। दो बच्चों के हाथ और तीन के पैर में कुत्तों ने काटकर घाव कर दिया था। एआरवी लगाने के अलावा उनकी पट्टी भी करनी पड़ी।
विज्ञापन




महिला को कुत्ते ने काटा

नंदग्राम के सी ब्लॉक निवासी संगीता सामान खरीदकर बाजार से घर जा रही थीं। रास्ते में कई कुत्ते सड़क पर बैठे थे। संगीता पर एक साथ कुत्ते झपट पड़े। बचाव में उन्होंने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया, लेकिन पैर में एक कुत्ते ने काट लिया। इस दौरान उनका सामान भी बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चे के हाथ में बंदर ने काटा

कृष्णा नगर निवासी सुरेंद्र का सात वर्षीय बेटा वैभव बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान पार्क में बंदरों का झुंड आ गया था। बच्चे इधर से उधर भागने लगे। एक बंदर ने वैभव के पैर में काट लिया। उसे बृहस्पतिवार को एमएमजी अस्पताल में एआरवी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed