फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   25 years imprisonment to the accused of raping a teenage girl

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष का कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
25 years imprisonment to the accused of raping a teenage girl
पॉक्सो कोर्ट ने 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी युवक इशरार को पॉक्सो कोर्ट ने 25 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के विशेष न्यायाधीश हर्षवर्धन ने दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड से मिलने वाली धनराशि पीड़िता को दिए जाने के आदेश दिया है।

विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कि थाना साहिबाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला ने 10 सितंबर 2018 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि उनकी 14 वर्षीय बहन घटना वाले दिन झाड़ू लगा रही थी। उनकी मां काम से बाहर गई थी। इसी दौरान पड़ोस में किराए के कमरे में रहने वाला इशरार घर में घुस गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इशरार ने किशोरी का गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। मां के घर आने पर किशोरी ने मामले की जानकारी दी। उसके बाद किशोरी की बहन ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर इशरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने जांच के बाद पांच अक्तूबर 2018 को आरोप पत्र अदालत में पेश कर दिया था। अंतिम सुनवाई शुक्रवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट में हुई। दोनों पक्षों की ओर से 10 गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed