फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   25 thousand young voters will vote for the first time

25 हजार युवा मतदाता पहली बार करेंगे वोट

Mon, 16 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
25 thousand young voters will vote for the first time
Voter - फोटो : file photo

शहर की पांच विधानसभाओं में 25 हजार युवा मतदाता पहली बार वोट करेंगे। इस बार बड़ी संख्या में 18 वर्ष केयुवाओं के वोटर आईडी कार्ड बने हैं।गाजियाबाद में कुल मतदाताओं की संख्या 2592459 हैं। इनमें से 25726 मतदाता ऐसे हैं, जो पहली बार ईवीएम का बटन दबाएंगे।

विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में पहली बार नए मतदाता गाजियाबाद में बनाए गए हैं। स्कूल कालेजों की मदद से इस बार कैंप लगाकर 18 वर्ष पूरे करने वाले मतदाताओं के  कार्ड बनाए गए हैं। सबसे अधिक प्रथम मतदाता की संख्या साहिबाबाद विधानसभा क्षत्र में है। इसके बाद गाजियाबाद और फिर मुरादनगर में 18 साल के वोटरों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


तहसीलदार मनोज सिंह ने बताया कि इस बार घर जाने की बजाय स्कूल कालेज में लगाए गए कैंपों से अच्छा परिणाम आया है।

इनसेट : विधानसभा वार पहली बार मतदाता बने युवा
साहिबाबाद- 8183
गाजियाबाद- 4820

मुरादनगर- 4414
लोनी- 3906
मोदीनगर- 3213

महिलाओं की भी संख्या नहीं है कम
इस बार विधानसभा चुनाव में पुरुष के साथ ही महिला मतदाताओं का आंकड़ा विशेष महत्व रखता है। चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं की अनदेखी किसी भी पार्टी पर भारी पड़ सकती है। गाजियाबाद में पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 1455440 है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या भी 1136918 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों के  वोट कटे फिर भी बढ़ा गाजियाबाद का वोट
विधानसभा मतदाता सूची में इस बार बहुत ज्यादा गड़बड़ियां होने की वजह से कुल 73029 वोट काटे गए। इनमें 40064 पुरुष और 32977 महिला मतदाता थीं, जिनके नाम काटे गए। इनमें से 14599 वोट तो ऐसे थे जिनकी मृत्यु हो चुकी थी और 51655 लोग शहर से जा चुके हैं।

इतनी बड़ी संख्या में वोट कटने के बावजूद लोकसभा चुनाव के मुकाबले गाजियाबाद में वोटरों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed