{"_id":"6750b47797e3cbea180120e6","slug":"25-thousand-rupees-reward-caught-for-robbery-in-factory-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-524913-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फैक्टरी में लूट का 25 हजार का इनामी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फैक्टरी में लूट का 25 हजार का इनामी दबोचा
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानीगेट क्षेत्र के पटेलनगर में गार्ड को बंधक बनाकर फैक्टरी में सात सितंबर को हुई लूट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी आरिफ बेहटा हाजीपुर लोनी का रहने वाला है। वह इलेक्ट्रोनिक्स सामान का मैकेनिक रहा है और बाद में उसने चोरी, लूट का काम शुरू कर दिया। उसपर चार मुकदमे अलग-अलग थानों में पहले भी दर्ज हैं।
एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि सात सितंबर को पटेलनगर की एसपी इलेक्ट्रीकल फैक्टरी में गार्ड को बंधक बनाकर कॉपर और अन्य सामान लूटा गया था। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 37.400 किलाेग्राम कॉपर बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद हुई।
आरोपी रैकी कर घटना को अंजाम देते थे। रैकी करने वालों को वह 10 हजार रुपये एक बार में देते थे। गोकुलपुरी दिल्ली में हुई चोरी के मामले में वह जेल गया था। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए, जो घटना को अंजाम देने में शामिल रहे, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
चोरी करने वाले दबोचे : मेरठ रोड एचआरआईटी संस्थान में जेनरेटरों से बैटरी और अन्य सामान चोरी करने वाले गिराेह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर एक बैटरी, लोहा, स्टील और अन्य सामान भी बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान प्रवेश व दीपक निवासी मोरटा, विकास निवासी शाहपुर, रविंद्र निवासी जनौरा, बुलंदशहर के रूप में हुई है। दीपक के खिलाफ पांच, विकास पर चार, रविंद्र पर तीन और प्रवेश पर तीन मुकदमे चोरी व लूट के अलग थानों में दर्ज हैं।