फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   24 train's rout divert

अलीगढ़ रूट पर 24 तक बाधित रहेंगी ट्रेनें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
24 train's rout divert
अलीगढ़ रूट पर 24 तक बाधित रहेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद-अलीगढ़ रूट पर 24 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गाजियाबाद-मारीपत स्टेशन के बीच गार्डर लांचिंग के लिए इस मार्ग पर ट्रेनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते ब्लॉक की अवधि में कई ट्रेनों का रूट बदला गया है तो कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोका जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली से कानपुर के बीच चलने वाली श्रमशक्ति स्पेशल एक्सप्रेस 12 से 14 और 18 से 21 व 23 अप्रैल को गाजियाबाद होकर जाने की बजाय दिल्ली से आगरा कैंट, भांदई व इटावा होकर कानपुर जाएगी। इसी तरह प्रयागराज-चंडीगढ़ स्पेशल (04217) 12 से 14 व 18, 19 अप्रैल को टूंडला, खुर्जा से हापुड़ जाएगी और फिर गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली एक्सप्रेस (02569) 12 से 14 अप्रैल, 18 व 19 अप्रैल को टूंडला, खुर्जा से होते हुए पहले हापुड़ जाएगी और फिर गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक पुरी-नई दिल्ली, गया-नई दिल्ली, कामाख्या-दिल्ली, सीतामढ़ी-आनंद विहार, सहरसा-नई दिल्ली, मालदा टाउन-दिल्ली, कानपुर-भिवानी, दरभंगा-नई दिल्ली, मऊ-आनंद विहार, दरभंगा- नई दिल्ली व प्रयागराज-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेनों को ब्लॉक की अवधि के दौरान 10 से 80 मिनट तक रास्ते में रोका भी जा सकता है। वहीं, दिल्ली मंडल के करनाल-भैनी खुर्द स्टेशनों के बीच अंडरपास निर्माण के चलते सोमवार (आज) चलने वाली अमृतसर-नांदेड़ स्पेशल अंबाला-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद-तिलकब्रिज व निजामुद्दीन होकर आगे जाएगी। ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने और उन्हें बीच रास्ते रोके जाने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed