फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   22 incidents of gas leakage in six months, three lost their lives

Ghaziabad News: छह महीने में गैस लीकेज की 22 घटनाएं, तीन की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
22 incidents of gas leakage in six months, three lost their lives
साहिबाबाद। गर्मी में तापमान बढ़ने से जगह-जगह लग रही भीषण आग की घटनाओं में लोगों की तमाम लापरवाही भी सामने आई है। अग्निशमन विभाग का कहना है कि इस साल एक जनवरी से 23 जून तक रसोई में गैस लीकेज से आग लगने की 22 घटनाएं हुई हैं जिनमें 15 लोग झुलस चुके हैं तो तीन लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हैरत की बात है कि इन लोगों ने लंबे समय तक गैस के पाइप, रेगुलेटर या सिलिंडर की रिफिल को चेक नहीं किया। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। हाल ही में,लोनी भोपुरा रोड पर सीवर लाइन की खुदाई के दौरान आईजीएल की लाइन में गैस रिसाव से आग लग गई। इस बीच चार लोग झुलस गए थे।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गैस लीकेज होने के मामले में सबसे बड़ी कमी यह देख्री गई कि महिलाएं या अन्य लोग रसोई में खाना बनाने से पहले सिलिंडर को चेक नहीं करते। रात के समय भी रेगुलेटर को चालू अवस्था में छोड़ देते हैं। 22 जून को वसुंधरा के गार्डेनिया ग्रीन सोसायटी के आठवें फ्लोर पर गैस रिसाव से आग लगी थी। तेज लपटों से पूरे फ्लैट का सामान जल गया जबकि किराएदार जेएन शर्मा की पत्नी वंदना शर्मा के बाल जल गए। उनके चेहरे पर भी लपटें लगी थीं। गनीमत रही कि वह दो बेटी और एक बेटे के साथ समय रहते बाहर निकल गई थीं। 21 जून को लोनी भोपुरा रोड की कृष्णा विहार कुटी रोड पर सीवर की खुदाई के दौरान आईजीएल की पाइप लाइन में गैस लीकेज हो गई। बराबर में 11 हजार वाट की लाइन से पाइप लाइन में आग लग गई। उसे बुझाने पहुंचे बृजेया, हरीश, यादव और ऋषभ झुलस गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। अभी तक जनपद में गैस लीकेज से आग लगने की 22 घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

बरतें सावधानी

-रसोई में स्थापित चिमनी में खाना बनाने के दौरान तेल आदि के एकत्रित होेने पर उसमें आग लगने की संभावना बन जाती है जिसके लिए चिमनियों को नियमित रूप से साफ करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खाना बनाने के बाद गैस का रेगुलेटर से बंद कर दें।
-सिलिंडर के पाइप और रिफिलिंग पॉइंट को रोजाना चेक करते रहें।
-सिलिंडर में आग लगने पर बदरपुर, रेत और गीली मोटी बोरी डालें।
-सिलिंडर को उठाकर खुली जगह में फेंक दें। तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें।
-सिलिंडर को समय-समय पर पानी से चेक करते रहे। गैस लीकेज होने पर उसमें बुलबुले उठेंगे।
---------------------------
गैस लीकेज की घटनाएं
22 जून : वसुंधरा के गार्डेनिया ग्रीन सोसायटी के फ्लैट में लगी गैस रिसाव से आग।
21 जून : भोपुरा की कृष्णा विहार कुटी में पीएनजी लाइन में लगी आग, चार झुलसे।

05 जून : चौधरी मोड़ पर आईजीएल की पाइप लाइन में लगी आग, अग्निशमन कर्मियों ने पाया काबू।
13 मई 2023 में मसूरी क्षेत्र में सिलिंडर में गैस लीकेज से हुआ धमाका।
09 नवंबर 2022: साहिबाबाद के एक दूध प्लांट अमोनिया गैस रिसाव होने से 25 कर्मचारी बेहोश।
05 अक्तूबर 2022 : लोनी के बबलू गार्डन में सिलिंडर में गैस लीकेज से धमाका, दो मंजिला मकान गिरा, चार की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article