{"_id":"660f06fe4d966ccc590f01e7","slug":"22-filed-nominations-on-the-last-day-there-will-be-competition-among-35-candidates-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-346979-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अंतिम दिन 22 ने किया नामांकन 35 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अंतिम दिन 22 ने किया नामांकन 35 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर नामांकन के अंतिम दिन 22 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इससे पहले 13 नामांकन कर चुके थे। इस तरह कुल 35 के बीच मुकाबला होगा। शुक्रवार को नाम वापसी का दिन तय है। बृहस्पतिवार को नामांकन करने वालों में औरंगजेब, ललित मोहन, अभिषेक पुंडीर, रामप्रसाद पांडे, कविता, कौशल सिंह, अखिलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुलभूषण त्यागी, नमह, जगनेश कुमार, सोनी, हरीशचंद्र, सुधीर कुमार, मोहम्मद आलम, शमशेर अली, त्रिवेदी शर्मा, आनंद कुमार, शमशेर राणा, उदय सिंह, अमिता गुप्ता और अमन कुमार ने पर्चा भरा। इसमें सबसे अधिक संख्या निर्दलीय प्रत्याशियों की रही। बसपा प्रत्याशी नंद किशोर पुंडीर की पत्नी और उनके भतीजे भी मैदान में हैं। उनकी पत्नी कविता और उनके भतीजे अभिषेक ने बृहस्पतिवार को पर्चा भरा है। दोनों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। इस बार चुनाव मैदान में युवा से लेकर बुजुर्ग प्रत्याशियों ने उतरे हैं। सबसे कम उम्र की 25 वर्षीय मोनिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी से पर्चा भरा है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नत्थु सिंह जो 73 वर्ष के हैं। नत्थु सिंह ने बताया कि वह इससे पहले भी निकाय चुनाव लड़ चुके हैं। 25 से लेकर 35 वर्ष के 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।
ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
भाजपा के अतुल गर्ग ( 66), कांग्रेस की डाॅली शर्मा ( 40), बसपा के नंद किशोर पुंडीर ( 50),
सुखी समाज पार्टी के अवधेश कुमार (30), राइट टू रिकॉल पार्टी की पूजा सक्सेना (31)
मिहिर सेना से अनिल कुमार (48), राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी से मोनिका गौतम(25),भारतीय जनता दल से धर्मेंद्र कुमार(43), राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से अंशुल गुप्ता (42), सुभाष पार्टी धीरेंद्र सिंह भदौरिया (44),
सनातन संस्कृति रक्षा दल से ललित मोहन त्यागी (33), वीरेंद्र कुमार पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी (65),समाज विकास क्रांति पार्टी से नमह (36), सम्राट मिहिर भोज पार्टी से कुलभूषण त्यागी (40),
विज्ञापन
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जगनेश कुमार (52), राष्ट्रीय समाज पक्ष के हशिचंद्र ( 44),नेशनल जनदल पार्टी से मोहम्मद आलम (39), नागरिक चेतना मंच से त्रिवेदी शर्मा (51), राष्ट्र निर्माण पार्टी से आनंद कुमार(67), भारतीय महासंघ पार्टी से अमित गुप्ता (49), भारतीय जवान किसान पार्टी उदय सिंह (62),
निर्दलियों में नत्थू सिंह (73), रवि कुमार पांचाल (43), अभिषेक पुंडीर (27), राम प्रसाद पांडे (55),
कविता (47) ,अमन कुमार (26), मिथुन जायसवाल (35), अवधेश कुमार (30), औरंगजेब (34), अखिलेश कुमार (49), सोनी (46), सुधीर कुमार (44), शमशेर अली (44) और शमशेर राणा (52) हैं।