{"_id":"69fcf3fadc59d5a7f30f8be2","slug":"216-lakh-rupees-withdrawn-from-the-accounts-of-three-people-report-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18680-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन लोगों के खाते से निकले 2.16 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन लोगों के खाते से निकले 2.16 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। साइबर ठगों ने टीएचए के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग तीन लोगों के खाते से साइबर ठगों ने 2.16 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
खोड़ा के राजीव नगर निवासी शहजाद ने बताया कि उनका मोबाइल फोन रविवार को बाजार पुश्ता के आसपास कहीं गिर गया था। मोबाइल साइबर ठग के हाथ लगा। आरोप है कि उसने यूपीआई से 96 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। दोबारा सिम और मोबाइल फोन खरीदकर चालू किया तो ठगी की जानकारी हुई। वहीं, साहिबाबाद के मोहननगर निवासी राहुल चौहान ने पुलिस को बताया कि उनके व भाई अरुण चौहान के खाते से साइबर ठगों 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। दोनों के साथ हुई ठगी के दौरान किसी के मोबाइल फोन पर ओटीपी नहीं आया। कुछ समय बाद मैसेज आया तो ठगी की जानकारी हुई। तीनों पीड़ितों ने ऑनलाइन साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की है। प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जयसवाल ने बताया कि साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है उनको फ्रीज करा दिया गया है।