{"_id":"5ce291b3bdec2207703174a8","slug":"21558352307-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब पत्नी से बचाओ वो मेरी हत्या करा देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब पत्नी से बचाओ वो मेरी हत्या करा देगी
विज्ञापन
‘पत्नी से बचाओ, वो मेरी हत्या करा देगी’
मसूरी। एक युवक ने पत्नी से जान को खतरा बताते हुए डीएम और एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा कि पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं। वह कभी भी उसकी और बच्चों की हत्या कर सकती है। महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आकाश नगर निवासी युवक का विवाह 14 मई 2012 को दिल्ली की युवती से हुआ था। शादी के बाद विवाहिता ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म भी दिया। बताया कि कुछ दिन बाद लगा कि उसका चालचलन ठीक नहीं है। युवक का आरोप है कि आपत्तिजनक कपड़े पहनती है। जब वह काम करने के लिए चला जाता है तो उसके घर पर कई गैर मर्दों का आना-जाना रहता है। विरोध करने पर पत्नी जान से मारने की धमकी देती है। आरोप लगाया कि वह घर से बाहर कई दिनों तक दूसरे मर्दों के साथ रहकर आती थी। पूछने पर मारपीट पर उतारू हो जाती थी। स्थानीय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है। आरोप लगाया कि 10 मई को जब वह काम पर गया तो पत्नी चार दोस्तों के साथ वाहन लेकर आई और घर का सारा सामान बेड, कूलर, चारपाई, गैस सिलेंडर, चूल्हा, जेवरात, 70 हजार रुपये कपडे़ आदि लेकर जाने लगी। मोहल्ले वालों ने महिला को रोकने के प्रयास किया, लेकिन उसके साथ आए युवकों ने अभद्रता और गालीगलौज की। पति का आरोप है कि उक्त महिला पहले भी कई लोगों से शादी कर चुकी है। उनका सामान भी इसी तरह भरकर ले जाती है। बताया कि कई लोग उससे प्रताड़ित हैं।