फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भाई ने बहन को घोंपा चाकू, गंभीर

भाई ने बहन को घोंपा चाकू, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाई ने बहन को घोंपा चाकू, गंभीर
भाई ने बहन को घोंपा चाकू, गंभीर
विज्ञापन

बीबीनगर। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में बीए फाइनल वर्ष का पेपर देने आई एक महिला पर उसकेे सगे भाई ने चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट महिला के सहयोगी ने बीबीनगर थाने में दर्ज कराई है।
अगौता क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना निवासी अमित पुत्र इंद्रराज सिंह ने बताया कि बुधवार को वह सुनीता पत्नी जोनी व प्रीति पत्नी राहुल निवासी नोएडा को बीबीनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए फाइनल वर्ष का पेपर दिलाने लेकर आया था। बताया कि दोनों महिलाओं के कालेज परिसर में दाखिल होने के बाद ही शोर शराबे की आवाज आई। अंदर जाकर देखा तो प्रीति गंभीर रूप से घायल थी। उसके चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए थे। सुनीता ने अमित को बताया कि प्रीति के भाई जनेश पुत्र राजपाल निवासी रैना थाना अगौता ने ही उस पर चाकू से हमला किया है। हमले के बाद आरोपी कालेज परिसर से भाग गया। आनन-फानन में घायल प्रीति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीबीनगर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आवश्यक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रीति ने किया था प्रेम विवाह
थाना प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार प्रीति अगौता के गांव अकबरपुर रैना की निवासी है। वह अपने रिश्ते के एक चाचा से ही प्रेम विवाह कर लिया था। अगौता थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रीति के बालिग होने के कारण उसे प्रेम विवाह की अनुमति मिल गई। शादी के बाद प्रीति नोएडा रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed