{"_id":"5b5387944f1c1b3a748b6155","slug":"21532200852-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी चक्का जाम, करोड़ों का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी चक्का जाम, करोड़ों का कारोबार प्रभावित
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी चक्का जाम, करोड़ों का कारोबार प्रभावित
हापुड़। विभिन्न मांगों को लेकर मालवाहकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। चक्का जाम से करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। ट्रांसपोटर्स ने चेतावनी दी है क िजब तक समस्या का समाधान नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी। सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रांसपोटर्स ने प्रदर्शन किया।
शनिवार को हापुड़ पब्लिक केरियर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रणजोत सिंह व हापुड़ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सचिव समरजीत सिंह के नेतृत्व में ट्रांसपोटर्स ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार से पिछले काफी समय से डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रतिदिन डीजल के दामों में बदलाव किया जा रहा है। इससे ट्रांसपोटर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल के बढ़ते दामों पर रोक लगाई जाए, इंश्योरेंस को लगभग दोगुना कर दिया है इसे भी कम किया जाए, टॉल खत्म किया जाए। इनकम टैक्स का स्लैब काफी बढ़ा दिया गया है, इसे भी कम किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जानती है कि जीएसटी के दायरे में डीजल को लाया गया तो ट्रांसपोटर्स को काफी फायदा हो जाएगा। उन्होंने कहा सरकार मालवाहकों का गला दवाने में लगी है। किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले भी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं, लेकिन मजबूरी में चक्का जाम किया है। कहा कि अब चक्का जाम तभी खुलेगा जब सरकार ट्रांसपोटर्स की सारी बातों को मानेंगे। इस मौके पर अमित गुप्ता, खेम सिंह सहारा, गुड्डू चौधरी, राकेश सिंहल, संजय सौढी, सोनू, अमरजीत सिंह, सुनीत गर्ग आदि मौजूद रहे।
फल सब्जी की हो सकती है दिक्कत
ट्रकों की हड़ताल जारी रही तो आने वाले कुछ दिनों में फल और सब्जी की दिक्कत हो सकती है। क्योंकि जब सब्जी और फल मंडी में नहीं पहुंचेंगे तो दुकानदारों को कैसे उपलब्ध होंगे। जब तक दुकानदारों को फल या सब्जी नहीं मिलेगी तो वह लोगों को कैसे बेचेंगे। यही स्थिति रही तो समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
करोड़ों का कारोबार प्रभावित
दूसरे दिन भी चक्का जाम से करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। किराना व उद्योग पर भी इसका आंशिक असर दिखाई देगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांगों क निस्तारण न होने तक अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी दी है।