फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रेन से कटकर क्षेत्रीय प्रबंधक की मौत

ट्रेन से कटकर क्षेत्रीय प्रबंधक की मौत

Fri, 06 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर क्षेत्रीय प्रबंधक की मौत
ट्रेन से कटकर क्षेत्रीय प्रबंधक की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में विवेकानंद नगर निवासी एक कंपनी के एरिया मैनेजर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह शव एएलटी फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की भी आशंका जताई है।
विवेकानंद नगर के मकान नंबर-1383 में रहने वाले संजीव भटनागर (42) कॉस्मेटिक कंपनी रिचफिल्ड में एरिया मैनेजर थे। वह पत्नी बीना भटनागर और तीन बेटियों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। संजीव के रिश्तेदार नितिन ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह तुराबनगर में किसी से मिलने के लिए कहकर घर से गए थे। तब से नहीं लौटे। रात 10 बजे तक इंतजार करने के बाद उनकी तलाश की गई। सुबह चार बजे तक सभी अस्पताल, रेलवे स्टेशन, ट्रैक , लोहा मंडी के आसपास पूरा शहर छान लिया। रात करीब एक बजे उन्होंने कविनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

नितिन ने बताया कि सुबह पांच बजे वह उन्हें फिर से तलाशने निकले, तो एएलटी फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। परिजनों के मुताबिक चार-पांच दिन से वह किसी बात को लेकर परेशान थे। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है, जबकि परिजन इससे इंकार कर रहे हैं। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह का कहना है कि संजीव पर बैंक का कुछ रुपया बकाया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed