{"_id":"5a8da95d4f1c1bca798baf39","slug":"21519233373-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद होनी थी दीपक की शादी, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद होनी थी दीपक की शादी, घर में मातम
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह बाद होनी थी दीपक की शादी, घर में मातम
बीबीनगर।
नूरपुर विधायक के साथ सड़क दुर्घटना में मृत सिपाही दीपक की 18 अप्रैल को शादी होने वाली थी। अलीगढ़ की युवती से उसका रिश्ता तय हुआ था। दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम का माहौल है।
बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव ढकौली निवासी दीपक पुत्र रामवीर दो वर्ष पूर्व ही पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुए थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से दीपक की ड्यूटी बतौर गनर नूरपुर विधायक के साथ लगी हुई थी। दीपक परिवार में चौथे नंबर का था। उसकी दो बड़ी बहनों व एक भाई की शादी हो चुकी है। बीते दिनों दीपक का रिश्ता अलीगढ़ निवासी युवती के साथ तय हुआ था। शादी की तारीख 18 अप्रैल तय की गई थी। जल्द ही वह छुट्टी पर घर आने वाला था, लेकिन घोड़ी चढ़ने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
बता दें कि नूरपुर विधायक लोकेंद्र सिंह की सीतापुर के निकट सड़क हादसे में बुधवार सुबह मौत हो गई। उनके साथ कार में बैठे उनके दो गनर भी काल के गाल में समा गए, जिनमें से एक दीपक भी था। दीपक की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गांव में पसरा सन्नाटा
दीपक की मौत की खबर मिलने के बाद ग्रामीणों का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को दिलासा देने में लगे हुए हैं। दीपक की नौकरी पर ही परिवार की जिम्मेदारियां टिकी हुई थीं।