{"_id":"597258034f1c1b73778b46f6","slug":"21500665859-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन पर अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन पर अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज
यूपीएसआरटीसी ने रक्षाबंधन को लेकर अभी से कमर कस ली है। आरएम ने सभी एआरएम को रक्षा बंधन पर अतिरिक्त बसों को चलाने और सभी बसों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
7 अगस्त को रक्षा बंधन है। इस दौरान काफी संख्या में लोग घर जाएंगे। आरएम ने सभी एआरएम को बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी रूट पर कितनी बसें बढ़ाई जाए इसकी रिपोर्ट आरएम को दी जाएगी।
रोडवेज ने रक्षा बंधन पर अधिक से अधिक बसों को ऑनरोड रखने की योजना बनाई है। इस दौरान बसों में खराबी आती है तो बसों को ठीक करने की व्यवस्था सभी डिपो पर रहेगी। आरएम पीके बोस ने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अधिक से अधिक बसों को ऑनरोड चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, सनौली, बनारस, आदि रूट पर अधिक बसें चलाई जाएंगी। गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली रूट पर अधिक बसें चलाने के साथ बसों के चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान ऑनलाइन बुकिंग भी खोली जाएगी, ताकि लोग पहले से ही अपना टिकट बसों में बुक करा लें।