{"_id":"58b06c344f1c1b2b69b26c0c","slug":"210-crore-for-elevated-roads-meet-will-work-faster","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटेड रोड के लिए मिलेंगे 210 करोड़ रुपये, काम में आएगी तेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटेड रोड के लिए मिलेंगे 210 करोड़ रुपये, काम में आएगी तेजी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड जल्द ही जीडीए को 210 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा। इससे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। जीडीए का कहना है कि रकम मिलने से एलिवेटेड रोड के लिए फंड का कोई अभाव नहीं होगा।
विज्ञापन
जीडीए के वित्त नियंत्रक टीआर यादव ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि जीडीए ने एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से 700 करोड़ रुपये का लोन मांगा था, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 210 करोड़ रुपये मिले थे। अब दूसरी किस्त में रूप में 210 करोड़ बोर्ड की ओर से जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिससे काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट 1184 करोड़ रुपये का है। करीब 700 करोड़ रुपया जीडीए खर्च कर चुका है। 210 करोड़ की दूसरी किस्त मिलने के बाद एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से 280 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त मिलेगी लेकिन हो सकता है कि इस रकम की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एलिवेटेड रोड के लिए फंड का कोई अभाव नहीं है, अब निर्माण कार्य में और तेजी आएगी। गौरतलब है कि एलिवेटेड रोड के निर्माण का निर्धारित लक्ष्य अप्रैल 2017 तय किया गया था। अब जीडीए अधिकारियों का कहना है कि एलिवेटेड रोड जुलाई में ही तैयार हो सकेगी।
इस बारे में चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी ने कहा कि दिसंबर में हिंडन बैराज रोड पर एलिवेटेड रोड का कार्य पूरा करना तय किया गया था लेकिन भारी ट्रैफिक के चलते इस रोड को निर्माण कार्य के दौरान बंद न कर पाने के चलते यहां मध्य फरवरी तक काम चला। इससे प्रोजेक्ट थोड़ा लेट हो गया।
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास जीडीए कर रहा है। फिलहाल एलिवेटेड रोड का शुरू होगा, तय तारीख नहीं बताई जा सकती।
नई सरकार तय करेगी रोड कनावनी तक दौड़ेगी या करहेड़ा तक
जीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में बांटा गया है। प्रथम चरण में यूपी गेट से कनावनी पुलिया तक पाने चार किलोमीटर में काम मई में पूरा हो जाएगा। एलिवेटेड रोड पर वसुंधरा में चढ़ने व उतरने के लिए लूप लाइन भी मई में तैयार हो जाएगी।
जीडीए चाहता है कि दूसरे चरण में कनावनी से करहेड़ा तक काम पूरा हो जाए तब इस रोड को चालू किया जाए ताकि गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने का उद्देश्य पूरा हो सके। अधिकारी ने कहा कि अब यह नई सरकार पर निर्भर है कि वह कनावनी तक रोड चालू करेगी या करहेड़ा तक।
बता दें कि पिछले दो साल से यूपी गेट टू राजनगर एक्सटेंशन (करहेड़ा) तक एलिवेटेड रोड 10.3 किलोमीटर की दूरी में बन रही है। इसके चालू होने से दिल्ली और गाजियाबाद की दूरी काफी घट जाएगी। महज दस मिनट में लोग यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन पहुंचेंगे।