{"_id":"590c8f634f1c1ba273440fde","slug":"21-cities-of-the-city-are-not-able-to-drink-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की 21 जगहों का पानी पीने लायक नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की 21 जगहों का पानी पीने लायक नहीं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
पानी पीए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। शहर में 21 जगहों का पानी पीने लायक नहीं है। यहां से लिए गए पानी के सभी 40 सैंपल में जांच में फेल पाए गए हैं। पानी में क्लोरीनेशन नहीं होने के साथ ही टीडीएस की मात्रा भी अधिक पाई गई है।
विज्ञापन
इनमें सिद्धार्थ विहार स्थित नौ घरों से लिए गए पानी के सैंपल भी शामिल हैं। ऐसे में जल जनित रोगों का खतरा आम जनता पर मंडरा रहा है। इन जगहों पर पाइपलाइन में रिसाव और गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत मिली है। इसके अलावा दीनागढ़ी, शिवपुरी, विजय नगर, अर्थला, लाजपत नगर आदि जगहों के पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
नौ में से छह घरों में सप्लाई होने वाली पाइपलाइन बीच से टूटी हुई मिली, जिसमें से पानी का रिसाव हो रहा था और गंदा पानी भी मिल रहा था। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि यह सभी सैंपल अप्रैल माह में लिए गए थे। जिन स्थानों के पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं, उसकी रिपोर्ट नगर-निगम और प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
इन जगहों के सैंपल हुए फेल
सिद्धार्थ विहार, नलकूप दीनागढ़ी, फायर ब्रिगेड नलकूप के पास विजय नगर, सुनील फर्नीचर मुख्य रोड शिवपुरी, शिव मंदिर विजय नगर, शर्मा बैंड अर्थला, प्राथमिक विद्यालय के पास लाजपत नगर, नलकूप के पास लाल क्वार्टर, दीपक पब्लिक स्कूल शिवपुरी, प्राथमिक विद्यालय लाल क्वार्टर, प्राथमिक विद्यालय रेलवे फाटक कोट द्वार, मंडल रेल पथ प्रशिक्षण केंद्र आर्य नगरख्, यादव डेयरी जीटी रोड।