फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   देश में शादी विदेश में तलाक.. अब ‘फेरे’ में ...

देश में शादी विदेश में तलाक.. अब ‘फेरे’ में ...

Fri, 04 May 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
देश में शादी विदेश में तलाक.. अब ‘फेरे’ में ...
देश में शादी विदेश में तलाक.. अब ‘फेरे’ में ...
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक युवती ने एनआरआई पति का सपना सजाकर पिता के आंगन से अपनी डोली उठवाई थी। उसने सपने में भी कभी यह नहीं सोचा कि जिस पति से वह शादी कर विदेश चली जाएगी वो ही उसे विदेश में लेकर जाकर उत्पीड़न करेगा। शादी के कुछ दिनों बाद ही खटपट के बाद आस्ट्रेलिया में तलाक भी हो गया, लेकिन पीड़िता पिछले दो साल से तलाक के लिए भारत में भटक रही है, क्योंकि विदेश में दिया गया तलाक भारत में मान्य नहीं है।

क्रासिंग रिपब्लिक की रहने वाली पूजा (बदला हुआ नाम) एनआरआई लड़के से 2015 में शादी होने के बाद विदेश चली गई। वहां शादी के कुछ साल बाद ही अनबन रहने लगी थी। लड़ाई-झगड़े बढ़ने के बाद आस्ट्रेलिया में ही कोर्ट से तलाक हो गया। एक साल के बाद ही तलाक के बाद लड़की वापस अपने घर आ गई। यहां आने के बाद पता चला कि विदेश में लिया गया तलाक यहां मान्य नहीं है। इसके बाद यहां भी हाई कोर्ट के मीडिएशन सेंटर में मामला विचाराधीन है। लड़का भी पटेलनगर का रहने वाला है इसलिए यहां के महिला थाने में पीड़िता ने 2016 में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें लड़के को दबिश देकर यहां बुलाने की बात कही गई है। हाल फिलहाल में एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन में वादी दिवस पर भी मामला उठा उसके बाद एसएसपी ने भी इसपर संज्ञान लिया है और महिला थाने से इस मामले की पूरी जानकारी ली है। पीड़िता और परिजनों के अनुसार लड़की के कुछ गहने आदि भी विदेश के लॉकर में हैं, जिसको पीड़िता वापस मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed