फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गर्मी में बढ़े वायरल और एलर्जी के मरीज

गर्मी में बढ़े वायरल और एलर्जी के मरीज

Tue, 17 Apr 2018 05:40 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में बढ़े वायरल और एलर्जी के मरीज
गर्मी में बढ़े वायरल और एलर्जी के मरीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। बदलते मौसम में घर से संभलकर निकलने की जरूरत है। जरा की लापरवाही, आपको और आपके बच्चों को बीमार कर देगी। भीषण गर्मी की वजह से अस्पतालों में वायरल, दस्त और एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं।
एमएमजी अस्पताल में सामान्य दिनों में करीब 1500 नए मरीज आते हैं, लेकिन अब इनकी संख्या दो हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें वायरल, लूज मोशन और एलर्जी के मरीज ज्यादा बढ़े हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां सबसे ज्यादा एलर्जी और वायरल के मरीज आ रहे हैं। एमएमजी अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एके दीक्षित ने बताया कि उनके पास रोजाना चर्म रोग के करीब 350 मरीज आ रहे थे, सोमवार को संख्या अचानक 550 हो गई। भीषण गर्मी में पसीना आदि आने से एलर्जी की शिकायत बढ़ी है। फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्होंने करीब 250 मरीज देखे। मनोचिकित्सक डॉ. अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि सोमवार को उनके पास भी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह के टिप्स
- गर्मी में खान-पान का विशेष ध्यान रखें
- साफ-सुथरे स्थान पर ही खाएं और पीएं
- कटे हुए फल नहीं खाएं
- घर से निकलते समय सिर ढककर चलें
- शरीर में पानी की कमी न होने दें
- वायरल, लूज मोशन होने पर तुरंत इलाज कराएं
अभी और बढ़ेगा पारा
रोजाना गर्मी बढ़ती जा रही है। सोमवार को दिन का तापमान 39 डिग्री और शाम का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। 17 अप्रैल को भी यही तापमान रहेगा। 18 अप्रैल को रात के तापमान में एक डिग्री का इजाफा होगा। 19 अप्रैल को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed