फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   201 people including 33 children received anti rabies vaccine

Ghaziabad News: 33 बच्चों समेत 201 लोगों को लगी एंटी रेबीज वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
201 people including 33 children received anti rabies vaccine
गाजियाबाद। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में 33 बच्चों समेत 201 लोगों को आवारा और पालतू कुत्तों ने काट लिया। इनमें से चार लोगों को बिल्ली और 12 को बंदरों ने काटा था। घायलों में 38 महिलाएं और 22 बुजुर्ग भी थे। पांच बच्चों को एआरवी के अलावा इलाज की भी आवश्यकता हुई। इनमें दो विजयनगर, एक-एक नंदग्राम, अर्थला और पटेल नगर के किशोर शामिल हैं। 292 लोगों ने एआरवी की दूसरी व तीसरी डोज लगवाई। पहला डोज लगवाने वालों में संजय नगर के राहुल, रईसपुर के रजनीश, गोविंदपुरम की शैलजा ने संजय नगर में एआरवी लगवाई। यह सभी मेला देखकर रात में घर वापस जा रहे थे। उधर एमएमजी अस्पताल में राहुल विहार के अक्षय, अकबरपुर बहरामपुर के दिनेश, विजय नगर के अमन, बागू के बृजेश को एआरवी लगी, यह सभी रामलीला देखकर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि अस्पताल में सबसे अधिक मरीज विजय नगर और नंदग्राम क्षेत्र के आ रहे हैं। सीएमएस का कहना है कि 90 फीसदी घायलों को सिर्फ एआरवी लगवाने की आवश्यकता रहती है, लेकिन दस फीसदी घायलों को एआरवी के साथ ही इलाज की भी जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed