{"_id":"675dd70ed082f77abe07be14","slug":"200-challans-daily-still-vehicles-moving-in-wrong-direction-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-531646-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रोजाना 200 चालान फिर भी गलत दिशा में चल रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रोजाना 200 चालान फिर भी गलत दिशा में चल रहे वाहन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौत होने के बाद भी बसों के गलत स्टॉपेज बदस्तूर जारी है। सवारियों को हाईवे के बीच छोड़ा जा रहा है। हाइवे और सर्विस रोड पर यातायात दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। लालकुआं से विजयनगर तक चार कटों पर एक एसआई और दो पुलिसकर्मियों को तैनात किए गए हैं। वेवसिटी एससीपी लिपी नागायच ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक और थाना पुलिस ओवरस्पीड और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। थाना पुलिस रोजाना 40 से 50 तो यातायात पुलिस के चार दरोगा 200 से 250 वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई कर रहे हैं।
हालांकि वाहनों की गतिमापक और ओवरस्पीड से भी ई-चालान की व्यवस्था है। वाहनों की गति पर ब्रेक लगे इसके लिए डीएमई पर पीआरवी की गश्त बढ़ाई गई है। डीएमई पर सफेद पट्टी के बाहर खड़े होने वाले वाहनों के भी चालान काटे जा रहे हैं। हाईवे पर कम स्पीड वाले वाहन प्रतिबंधित हैं।
शराब पीकर वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करने और स्टाप लाइन के उल्लंघन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। डीएमई पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध है। इनमें विजयनगर टी-प्वाइंट, कनावनी पुस्ता रोड, बहरामपुर पुलिस चौकी, तिगरी कट, भारत पेट्रोल पंप के पास क्रॉसिंग रिपब्लिक, काला पत्थर, बिजली दफ्तर के पास, आईएसएफ गेट नंबर एक के सामने, शिप्रा कट के नजदीक पुलिस तैनात की गई है।