फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 lakh rupees duped by investing in share trading and crypto currency

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराकर 20 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees duped by investing in share trading and crypto currency
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन जोन के टीलामोड़ अफजलपुर स्थित भारत सिटी इंद्रप्रस्थ सोसायटी में रहने वाले गौरव चतुर्वेदी एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर हैं। अमांडा डी नाम की युवती ने गौरव चतुर्वेदी से लिंक्डइन और फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया। अमांडा डी के कहने पर गौरव ने लाखों रुपये शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराए। डीमैट खाते से धनराशि निकालने के नाम पर अतिरिक्त धनराशि की मांग कर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि गौरव चतुर्वेदी के मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया पर दोस्त बनी युवती के कहने पर शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया। साइबर ठगों ने रुपये हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का भी सहारा लिया और एक वेबसाइट भी बनाई। पूरी धनराशि उन्होंने यूपीआई, बैंक और आरटीजीएस से ट्रांसफर की है। पीड़ित के अनुसार अमांडा डी ने उन्हें क्रिप्टो विश्लेषण चार्ट दिखाकर अच्छे मुनाफे का लालच दिया। उन्होंने शुरुआत में पांच हजार रुपये निवेश किए तो निवेश धनराशि सहित 72 हजार रुपये डीमैट खाते में दर्शाए गए। इतने मुनाफे का उन्हें अंदाजा भी नहीं था। इसके बाद वह 200 प्रतिशत तक मुनाफे के लालच में तीन माह तक लाखों रुपये महिला के कहने पर अलग-अलग बैंक खातों में निवेश किया। जब उन्होंने अपने ऑनलाइन खाते से धनराशि निकालने का प्रयास किया तो असफल रहे। साइबर ठगों ने मुनाफे का 30 प्रतिशत कमिशन मांगा, जिसे उन्होंने अनिच्छा से ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद भी रुपये नहीं निकले तो ऊर्जा शुल्क और ब्लॉकचेन रीडिंग जैसे शुल्क जमा करने को कहा गया। विरोध करने पर अमांडा डी व उनके सहयोगियों ने उन्हें ग्रुप से बाहर करने की धमकी दी। पीड़ित ने अतिरिक्त शुल्क जमा करने के लिए समय मांगा तो आठ दिनों के अंतराल में उन्होंने 14 बार कॉल और ईमेल पर मैसेज कर रुपये जमा करने का दबाव बनाया। पीड़ित ने अपनी बीमार मां का इकलौता सहारा होने का हवाला देकर फिर से समय मांगा। पीड़ित का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी वह अमांडा डी के संपर्क में हैं। पीड़ित ने निवेश और शुल्क के नाम पर 20 लाख रुपये साइबर ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर किए हैं। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता की पत्नी से सात हजार ठगे

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की अवंतिका एक्सटेंशन में रहने वाले अधिवक्ता राजेश सिंह की पत्नी साधना पटेल ने साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 24 सितंबर 2025 को उनके बैंक खाते से 7,168 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। शिकायत करने पर उनका बैंक एकाउंट भी फ्रीज कर दिया गया। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर फ्रीज खाता अनफ्रीज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed