फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2 more Corona infected patient found in Bulandshahar covid-19

बुलंदशहर में दो और मिले कोरोना संक्रमित मरीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
2 more Corona infected patient found in Bulandshahar covid-19
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। बुधवार को एक बार फिर से शिकारपुर नगर में दो कोरोना संक्रमित मरीज़ के मिलने से जनपद में अब कुल कोरोना मरीज़ों की संख्या 76 हो गई है। वहीं अकेले शिकारपुर क्षेत्र में कोरोना के 29 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। ज़िलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार रात सैफ़ई लैब से 95 सैंपल की रिपोर्ट आई है। जिसमें से 89 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। इसमें से चार सैंपल को दोबारा जांच के लिए कहा गया है। साथ ही शिकारपुर निवासी एक नौ साल की बच्ची और 36 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह लोग पूर्व में पॉज़िटिव आए सेलून संचालक के सम्पर्क के मरीज हैं। इन लोगों को पहले से ही क्वारंटीन किया गया था। अब दोनों मरीज़ों को चिट्टा के कोविड-19 एल वन अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि जनपद में अब तक 76 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमे से अब तक 56 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि, शिकारपुर निवासी एक चिकित्सक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed