फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1941 complaints on Ghaziabad 311 app in ten days

Ghaziabad News: गाजियाबाद 311 एप पर दस दिन में 1941 शिकायतें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
1941 complaints on Ghaziabad 311 app in ten days
गाजियाबाद। नगर निगम के दफ्तरों में जाकर समस्याओं का समाधान कराना शहरवासियों को रास नहीं आ रहा है। गाजियाबाद 311 एप की सुविधा शुरू होने के बाद नगर निगम पर शिकायतों का बोझ दोगुना बढ़ गया है। पिछले दस दिनों में मोबाइल एप पर 1941 शिकायतें दर्ज की गई हैं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष टीम बनाई गई है। दो अपर नगर आयुक्तों को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

11 मार्च से पहले नगर निगम के कविनगर, सिटी, विजयनगर, मोहननगर और वसुंधरा जोन में प्रतिदिन औसतन 80 से 100 लोग शिकायतें लेकर पहुंच रहे थे। गाजियाबाद 311 एप की सुविधा शुरू होने के बाद शिकायतों की संख्या प्रतिदिन के हिसाब से औसतन 200 पहुंच गई है। 11 से 21 मार्च के बीच दस दिनों में ही 1941 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। लोग मोबाइल एप पर शिकायतें दर्ज कराने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। हालाकि, जनता की सुविधा के लिए मोबाइल एप की सुविधा तो उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम को पर्याप्त कर्मचारी शासन से नहीं मिले हैं। ऐसे में एप पर दर्ज महज 12 प्रतिशत शिकायतों का ही समाधान हो सका है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव और अवनींद्र कुमार को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

---------
खराब हवा से ज्यादा परेशानी
शहर की खराब हवा लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। 311 एप पर सबसे ज्यादा 559 शिकायतें वायु प्रदूषण की दर्ज हुई हैं। मतलब लगभग हर तीसरी शिकायत वायु प्रदूषण से संबंधित रही। इसके अलावा सफाई और प्रकाश विभाग से संबंधित सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। सबसे कम तीन शिकायतें उद्यान विभाग से संबंधित दर्ज हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बुक और बर्तन भी हो रहे दान
311 एप पर केवल शिकायतें ही नहीं दर्ज हो रही हैं, बल्कि लोग अपना सामाजिक दायित्व भी इसके जरिये निभा रहे हैं। मोबाइल एप पर कपड़े और किताबें दान करने का विकल्प भी दिया गया है। दस दिनों में 13 आवेदन कपड़ों के दान के लिए मिले हैं, जबकि 10 आवेदन किताबों के दान के मिले हैं।
-----
किसकी कितनी शिकायतें

--------------------------------------
वायु प्रदूषण 559
साफ-सफाई 338
स्ट्रीट लाइट 320
निर्माण विभाग 158
जलकल 135
सीवर 103
अन्य 328
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed