{"_id":"5c8aa0e4bdec2207143e889f","slug":"191552589028-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"227 लोग चुनाव में बन सकते हैं प्रशासन की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
227 लोग चुनाव में बन सकते हैं प्रशासन की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
227 लोग चुनाव में बन सकते हैं प्रशासन की परेशानी
गाजियाबाद। जिले के 227 लोग चुनाव में पुलिस और प्रशासन के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर पुलिस ने इन लोगों को चिह्नित कर लिया है। इन पर निगरानी रखी जाएगी। इनके अलावा पुलिस ने 2662 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। वहीं 401 लोगों के लाइसेंसी हथियार भी जमा करा लिए गए हैं। जल्द ही अन्य लोगों के हथियार जमा कराए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। इस पर जिला प्रशासन और पुलिस ने काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 10 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद 12 मार्च तक 5 लोगों के शस्त्र लाइसेंस कैंसल करने की कार्रवाई की गई है। सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत 2299 और धारा 116 (3) के तहत 363 लोगों को बाउंड किया गया है। जिले में 74 वल्नरेबल प्वाइंट को चिह्नित किया गया है। इनमें कई गांव और कालोनियां शामिल हैं। 227 लोग ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिनसे चुनाव में गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। 9445 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। वहीं बीते ढाई माह में 24 हजार 167 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। 239 अवैध शस्त्र जब्त किए जा चुके हैं।