{"_id":"5a4bc2de4f1c1bd2178b47a5","slug":"191514914526-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझाने पर भी नहीं मान रही थी, इसलिए मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझाने पर भी नहीं मान रही थी, इसलिए मार दी गोली
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के शक में सगी छोटी बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। हत्यारोपी ने कहा कि बहन की हत्या करके उसे कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व रविवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भाई ने अपनी बहन को एक युवक के साथ देख लिया था। घर लाकर आरोपी ने बहन की कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी थी। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक भाग गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को चांदौक दोराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी तौसीफ की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान तौसीफ ने बताया कि उसे अपनी बहन की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। बार-बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। पुलिस ने तौसीफ को जेल भेज दिया है।