फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.9 million people will receive free rations starting today

Ghaziabad News: 19 लाख लोगाें को आज से मिलेगा निशुल्क राशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
1.9 million people will receive free rations starting today
गाजियाबाद। जिले के 19 लाख से अधिक लोगों को आज से सरकारी राशन दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण शुरू किया जाएगा। आपूर्ति विभाग ने इसके लिए सभी उचित दर विक्रेताओं को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते हुए गेहूं, चावल और चीनी उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले में करीब साढ़े चार लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें लगभग साढ़े आठ हजार अंत्योदय कार्ड धारक परिवार शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 19 लाख लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे। इन परिवारों को छह से 20 जुलाई के बीच निर्धारित दुकानों से राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। गेहूं और चावल सभी को निशुल्क वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

दुकानदारों को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम छह बजे तक दुकानों पर उपस्थित रहकर राशन वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। वितरण प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए ई-पॉस मशीनों के माध्यम से अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक लाभार्थी को टोकन भी दिए जाएंगे ताकि भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड पर भी सख्ती
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को राशन तभी दिया जाएगा, जब उनका आयुष्मान कार्ड बन चुका हो। दुकानदारों को इसके लिए जागरूकता पोस्टर लगाने और लाभार्थियों को योजना की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी स्पष्ट किया कि आयुष्मान कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया पूरी किए बिना राशन वितरण नहीं किया जाएगा। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए लाभार्थी विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed