फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   18.83 lakh rupees extorted from a drug dealer in the name of providing a plot

Ghaziabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर दवा कारोबारी से 18.83 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
18.83 lakh rupees extorted from a drug dealer in the name of providing a plot
गाजियाबाद। पॉश इलाके में प्लॉट दिलाने के नाम पर दवा कारोबारी से 18.83 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। दवा कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने कौशांबी निवासी तबस्स्मुम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नई बस्ती के दवा कारोबारी यशवनी कुमार ने बताया कि उनको अवंतिका एक्सटेंशन दो में 200 वर्ग मीटर का एक भूखंड खरीदना था। वर्ष 2006-07 में अंसल कैपिटल ने भूखंड दिखाते हुए बताया कि यह भूखंड तब्बसुम नकवी का है, जो बेचना चाहती हैं। तब्बसुम से संपर्क कर भूखंड का सौदा तय कर लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद तबस्स्मुम को कुल धनराशि में से 18.83 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। रजिस्ट्री का समय तय हो गया, लेकिन आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं की। शुरुआत में वह समय मांगती रही, फिर उसने संपर्क तोड़ दिया। बाद में उनको पता चला कि जिस हाउसिंग प्रोजेक्ट में प्लॉट दिखाया गया था, वहां उनका कोई प्लॉट नहीं है। वह उसको पहले ही बेच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी परिचित के माध्यम से आरोपी से संपर्क किया गया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगीं। इस बारे में एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

माल लेकर 45 लाख का भुगतान नहीं किया, कैटर्स पर रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र में किराना कारोबारी से 45 लाख का सामान लेकर कैटर्स ने भुगतान नहीं किया। अब कारोबारी ने मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रमतेराम रोड रोड निवासी संजय प्रकाश ने बताया कि उनका पुराना परिचय राजीव रंजन से था। वह कैटरिंग का काम करता था। धीरे-धीरे उसने विश्वास जमाकर उनसे 45 लाख का सामान ले लिया और फिर संपर्क तोड़ दिया। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed