फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिनदहाड़े असलहे के बल पर लाखों की लूट

दिनदहाड़े असलहे के बल पर लाखों की लूट

Mon, 05 Feb 2018 05:32 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े असलहे के बल पर लाखों की लूट
दिनदहाड़े असलहे के बल पर लाखों की लूट
विज्ञापन


लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में दिनदहाड़े बदमाशों ने परिजनों को गनप्वाइंट पर लेकर नकदी समेत लाखों के गहने लूट लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।

ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की जैन कालोनी में असमेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली पीएम हाउस में एएसओ हैं। रविवार दोपहर वह ड्यूटी पर थे। घर पर उनकी पत्नी डोली, छोटे भाई संजय की पत्नी पूनम और बच्चे सुरभी, तस्सी, परिचित और तनु थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 12 बजे छत पर उनका बेटा परिचित गुब्बारे से खेल रहा था। अचानक उसका गुब्बारा छत से गली में जा गिरा। वह गुब्बारा लेने नीचे गया, तभी पहले घात लगाए बैठे दो बदमाश परिचित के साथ घर में घुस आए। एक बदमाश ने घर में घुस कर डोली को गनप्वाइंट पर ले लिया। इसका पूनम ने विरोध किया तो बदमाश ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए और चीख पुकार मचाने पर बच्चों को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद एक बदमाश परिजनों को गनप्वाइंट पर लेकर खड़ा रहा। जबकि दूसरे बदमाश ने घर की अलमारी, संदूक से करीब तीस तोले सोने के गहने और अस्सी हजार की नकदी निकाल ली। जाते समय बदमाशों ने परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। काफी समय तक घर का कोई व्यक्ति न दिखने पर पड़ोसी घर पर पहुंचे और परिवार को कुंडी खोलकर बाहर निकाला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बता दें कि बीते शनिवार को लोनी कोतवाली इलाके की इंद्रप्रस्थ कालोनी में दो बदमाश मकान का नक्शा देखने के बहाने सीपीडब्लूडी में फोरमैन वीर सिंह के घर में घुस आए थे। यहां बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटे को गनप्वाइंट पर लेकर 50 हजार की नकदी समेत गहने लूट लिए थे। सीओ दुर्गेश कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed