फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   18 trains cancelled starting today; platform changes for 28 trains

Ghaziabad News: आज से 18 ट्रेनें रद्द, 28 के बदले प्लेटफॉर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
18 trains cancelled starting today; platform changes for 28 trains
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार पर जर्जर पटरियों और क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने के लिए रेलवे ने 10 दिन का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इसके चलते 25 सितंबर से 4 अक्तूबर तक दिल्ली, नई दिल्ली, साहिबाबाद, मेरठ और मुरादाबाद रूट की 18 लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


रद्द होने वाली ट्रेनों में 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद व 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64437 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन व 64402 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद, 64411 साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन, 64408 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद व 64906 गाजियाबाद-पलवल, 64419 निजामुद्दीन-गाजियाबाद, 64409, 64431, 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64428, 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद, 64553 मुरादाबाद-गाजियाबाद, 64555 गाजियाबाद-मेरठ सिटी व 64556 मेरठ सिटी-गाजियाबाद, 64051 पलवल-गाजियाबाद 24 सितंबर से 3 अक्तूबर तक शामिल हैं।
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान 28 लंबी दूरी की ट्रेनों को प्लेटफॉर्म चार के बजाय अन्य प्लेटफॉर्म से चलाया जाएगा। इनमें 12583 डबल डेकर व 15057 गोरखपुर-आनंद विहार को प्लेटफॉर्म तीन, 82501 तेजस व 12419 गोमती को प्लेटफॉर्म पांच और 64425 गाजियाबाद-नई दिल्ली मेमू को प्लेटफॉर्म छह से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed