फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   18 arrested for making comments and molesting women, challaned in 151

Ghaziabad News: महिलाओं पर फब्तियां कसने व छेड़छाड़ करने वाले 18 पकड़े, 151 में चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
18 arrested for making comments and molesting women, challaned in 151
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के चौराहे, गली मोहल्लों में खड़े होकर युवती, महिला और छात्राओं पर फब्तियां कसने व छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सोमवार रात को पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने 18 युवकों को दबोचा, लेकिन पुलिस ने सभी के खिलाफ 151 की धारा में चालान कर कार्रवाई की। स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत करने पर पुलिस सक्रिय हुई थी।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेकचंद यादव ने बताया कि गरिमा गार्डन की एक युवती की ओर से शनिवार को की गई शिकायत में सामने आया था कि चौराहे पर शाम में युवक एकत्रित होकर फब्तियां कसते हैं और मौका पाकर छेड़छाड़ भी करते हैं। युवती की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार रात को करीब दो घंटे अभियान चलाया गया। इस दौरान कई युवक पुलिस को गच्चा देकर भाग भी निकले। इस मामले में कार्रवाई को लेकर डीसीपी का कहना है कि छेड़छाड़ की धाराओं में इसलिए कार्रवाई नहीं की गई है क्योंकि युवती की ओर शिकायत पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने के लिए कार्रवाई की गई है। यह महज शांतिभंग में की गई कार्रवाई नहीं है बल्कि शांतिभंग से इतर संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए कदम उठाया गया है। आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई करना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शोहदों के आतंक से परेशान हैं क्षेत्र की युवतियां
साहिबाबाद क्षेत्र के कई इलाके गरिमा गार्डन, टीलामोड़, अशोक वाटिका आदि मिश्रित आबादी वाले हैं। अधिकांश इलाकों में चौराहे व गली मोहल्लों में भीड़भाड़ रहती है। इसी का फायदा शोहदे उठाते हैं। पुलिस के अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपियों में युवकों के अलावा कई 30 से ज्यादा उम्र के लोग भी शामिल हैं। इनको पुलिस ने दबोचकर क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में पकड़े गए आरोपी
1. जफर निवासी गफ्फार चौक शहीदनगर, उम्र-24 वर्ष
2. आबिद निवासी सुंदरनगरी दिल्ली, उम्र-24 वर्ष
3. आसिफ निवासी सुंदरनगरी दिल्ली, उम्र-23 वर्ष
4. समीर निवासी गरिमा गार्डन साहिबाबाद, उम्र- 20 वर्ष
5. फिरोज निवासी गरिमा गार्डन साहिबाबाद, उम्र- 23 वर्ष
6. जमशेद निवासी गरिमा गार्डन साहिबाबाद, उम्र-22
7. दानिश निवासी गरिमा गार्डन साहिबाबाद, उम्र-22
8. सुहेल निवासी गरिमा गार्डन साहिबाबाद, उम्र-22
9. मोहम्मद आदिल निवासी गरिमा गार्डन साहिबाबाद, उम्र-21 10.जावेद आलम निवासी ओल्ड सीमापुरी दिल्ली, उम्र-22
11. राहुल उर्फ राम निवासी अशोक वाटिका टीला मोड़ उम्र-28
12. रोहित निवासी गरिमा गार्डन साहिबाबाद, उम्र-20
13. कमरू मूल निवासी बिहार हाल पता गरिमा गार्डन उम्र-20
14. उमाकांत चौहान निवासी अशोक वाटिका टीला मोड़, उम्र-35
15. फुरकान आलम निवासी सुंदरनगरी दिल्ली, उम्र-47
16. सलीम मूल निवासी बदायूं, हाल पता गरिमा गार्डन, उम्र-26
17. मोहम्मद उमर मूल निवासी मुरादाबाद हाल पता गरिमा गार्डन, उम्र-22
18. राजा निवासी अशोक वाटिका टीला मोड़ उम्र-22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed