फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   17.66 lakhs were grabbed by setting up a water purification plant in Bihar

Ghaziabad News: बिहार में पानी साफ कराने का प्लांट लगवाकर 17.66 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
17.66 lakhs were grabbed by setting up a water purification plant in Bihar
वैशाली। सेक्टर-सात के उद्यमी अरविंद कुमार से बिहार में पानी साफ करने का प्लांट लगाने और मशीनरी भेजने की एवज में 17.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनका कहना है कि कंपनी के प्रॉपराइटर ने दो बार में माल मंगाकर सिर्फ सात लाख रुपये दिए थे। बकाया रकम का तकादा करने पर उन्हें मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

वैशाली के रामप्रस्थ ग्रीन निवासी अरविंद कुमार का बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रेक्चर इंडिया के नाम से कंपनी है। उसमें पानी साफ करने का प्लांट लगाते व मशीनरी खरीदते हैं। उद्यमी ने बताया कि बिहार के पटना में फोड अस्पताल के पीछे रहने वाले शैलेंद्र कुमार सिंह ने उनसे संपर्क किया था। बातचीत कर शैलेंद्र ने उनसे पटना में पानी साफ करने के लिए प्लांट लगाने का ऑर्डर दिया। पिछले साल जनवरी और मार्च में दो बार माल का ऑर्डर दिया। इसका उन्हें करीब सात लाख रुपये भुगतान किया। बाकी रकम कुछ दिनों बाद खाते में ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उद्यमी का आरोप है कि उन्होंने शैलेंद्र से बकाये के 17.66 लाख रुपये देने के लिए कहा तो उन्हें कई बार टहलाया गया। भुगतान के लिए उन्हें चेक दिया गया, लेकिन जिस बैंक का चेक दिया वह अन्य बैंक में मर्ज हो गया। इससे उन्हें भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने बिहार में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उद्यमी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से शैलेंद्र को नोटिस भी दिया। मगर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कौशांबी थाने में शिकायत देकर मुकदमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि उद्यमी की लिखित शिकायत पर शैलेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओें में मुकदमा दर्ज किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed