फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   17.31 lakhs were cheated from two people on the pretext of profit

Ghaziabad News: मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से ठगे 17.31 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
17.31 lakhs were cheated from two people on the pretext of profit
गाजियाबाद। यूएसए की कंपनी में निवेश कर तीन गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने स्वर्णजयंतीपुरम निवासी आशीष त्यागी से 12 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, क्रिप्टो करंसी में निवेश का लालच देकर शातिरों ने वैशाली निवासी रंधीर प्रसाद से भी 5.31 लाख रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आशीष त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि अमेरिका के एक इनवेस्टमेंट बैंक के नाम बने ग्रुप में वह जुड़े थे। ग्रुप में लोग अलग-अलग स्टॉक में रुपये निवेश करने पर मुनाफे की बात कर रहे थे। लालच में आकर उन्होंने भी इसमें बात की और निवेश करना शुरू किया। कुछ दिनों में उन्होंने 12 लाख रुपये ठगों के द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो शातिर और निवेश की मांग करने लगे। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

वहीं, रंधीर प्रसाद को ठगों ने टास्क पूरा करने पर कमाई का लालच दिया। ठगों ने पहले उन्हें होटल रिव्यू करने का टास्क दिया। इसके बाद क्रिप्टो करंसी में निवेश कर पांच गुना तक कमाई करने का झांसा देकर 5.31 लाख रुपये ठग लिए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि दोनों मामलों ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है, उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed