फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इंदिरापुरम वासियों को पार्किंग समस्या से जल्द मिलेगी राहत

इंदिरापुरम वासियों को पार्किंग समस्या से जल्द मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
इंदिरापुरम वासियों को पार्किंग समस्या से जल्द मिलेगी राहत
इंदिरापुरम वासियों को पार्किंग समस्या से जल्द मिलेगी राहत
विज्ञापन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए स्वर्णजयंती पार्क के पास मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग के लिए एजेंसी फाइनल हो गई है। अगले सप्ताह से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले जीडीए ने मिट्टी के परीक्षण का काम शुरू कर दिया है।
मल्टीलेवल पार्किंग स्वर्णजयंती पार्क के पास 2000 वर्ग मीटर भूखंड पर बनेगी। पार्किंग की क्षमता करीब 250 चार पहिया वाहन और 150 दो पहिया वाहनों की होगी। जीडीए की ओर से इंदिरापुरम के स्वर्णजयंती पार्क को पर्यटन स्थल के साथ मुख्य पिकनिक स्पॉट के तौर पर विकसित करने की कवायद के तहत पार्किँग का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में लोगों की भीड़ बढ़ने और वाहनों के पार्किंग की समस्या को खत्म करने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक मल्टीलेवल पार्किंग पीपीपी मॉडल पर विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर के पास बनेगी पार्किंग
इंदिरापुरम के स्वर्णजयंती पार्क के पास बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर के पास बनेगी। मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर के तीन स्टेशन वैभव खंड, डीपीएस इंदिरापुरम और शक्तिखंड मल्टीलेवल पार्किंग के 500 से एक किमी की दूरी पर होंगे। ऐसे में इंदिरापुरम के साथ मेट्रो में सफर करने वाले दूर क्षेत्र के लोग मल्टीलेवल पार्किंग में वाहनों को पार्क कर सकेंगे। इसके अलावा इंदिरापुरम में पार्किंग की समस्या झेल रहे लोगों को मल्टीलेवल पार्किंग से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed