फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   17-year-old girl missing, case filed against uncle and nephew

Ghaziabad News: 17 वर्षीय किशोरी लापता, मामा-भांजे पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
17-year-old girl missing, case filed against uncle and nephew
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र निवासी किशोरी (17) घर से लापता होने के 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। किशोरी के नाना ने क्षेत्र के ही निवासी अमन उसके मामा संदीप पर आरोप लगाते हुए 26 फरवरी की रात केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित नाना की ओर से दी गई पुलिस को शिकायत में बताया कि अमन उनके क्षेत्र में ही किराये पर रहता है। सात फरवरी को उनकी नातिन घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पता चला कि अमन उनकी नातिन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस कार्य में अमन का सहयोग उसके मामा संदीप ने किया था। जब उन्होंने संदीप से संपर्क किया तो उसने बात को स्वीकार करते हुए उनकी नातिन को जल्द वापस भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन कई दिन बाद भी जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed