फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नौ करोड़ की योजनाओं का किया लोकापर्ण

नौ करोड़ की योजनाओं का किया लोकापर्ण

Fri, 06 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नौ करोड़ की योजनाओं का किया लोकापर्ण
नौ करोड़ की योजनाओं का किया लोकापर्ण
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने निजी कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी की 9 करोड़ 94 लाख रुपये की 18 योजनाओं को लोकार्पण किया।
घंटाघर रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप जयंती के मौके पर महारैली आयोजित की गई थी। जिला प्रशासन से मिले कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व महेंद्र नाथ पांडे को महारैली के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जाकर अधिकारियों व पत्रकारों से वार्ता करनी थी, लेकिन रैली में तय समय दोपहर 2:05 बजे से एक घंटा देरी से पहुंचने पर वह गेस्ट हाउस नहीं गए। कार्यक्रम स्थल पर ही पीडब्ल्यूडी की 9 करोड़ 94 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण कर दिया। यह योजनाएं विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद, मुरादनगर, लोनी व मोदीनगर में पूरी कराई जाएंगी। उक्त बजट से पीडब्ल्यूडी इस वर्ष के अंत तक जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर की सड़कों को चमकाएगी।
विज्ञापन


मंच से उठाई गई ओबीसी आरक्षण व्यवस्था को सुधारने की मांग
महारैली के आयोजक पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने मंच से ही बीजेपी के उप मुख्यमंत्री व दो केंद्रीय मंत्रियों के सामने ओबीसी आरक्षण व्यवस्था को सुधारने व महर्षि कश्यप जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को अपना गोत्र नहीं मालूम है तो वह कश्यप गोत्र लगा सकता है। यानी महर्षि कश्यप ऐेसे थे जो सभी को अपने अंदर समाहित कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के ये पदाधिकारी थे मौजूद
कश्यप महारैली में प्रदेश के खाद्य रसद मंत्री अतुल गर्ग, मेयर आशा शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, विधायक सुनील शर्मा, नंद किशोर गुर्जर, मंजू सिवाच, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, सत्येंद्र शिशौदिया, रामकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।


महर्षि कश्यप जयंती मनाई
महर्षि कश्यप जयंती समारोह समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर 100 मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डा. राजन कश्यप ने कहा कि बीजेपी कश्यप समाज विरोधी है। पिछली सरकारों में महर्षि कश्यप जयंती पर अवकाश घोषित था, लेकिन बीजेपी की सरकार बनते ही इसे समाप्त कर दिया गया। इसके अलावा समाज के होनहार बच्चों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed