फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रेप के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या

रेप के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या

Tue, 02 Jan 2018 05:13 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
रेप के बाद  किशोरी की गला दबाकर हत्या
रेप के बाद किशोरी की गला दबा कर हत्या
विज्ञापन


मोदीनगर (गाजियाबाद)। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से रेप के बाद गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे उस समय हुई जब किशोरी घर से दूर घेर में गोबर फेंकने गई थी। किशोरी का शव गन्ने के खेत में नग्न हालत में मिला। हालांकि पुलिस रेप से इंकार कर रही है।
किशोरी के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके आठ बच्चे हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे किशोरी घर से थोड़ी दूर पर घेर में गोबर फेंकने गई थी। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो उसकी मां घेर पर आई। वहां बेटी के न मिलने पर मां ने घर आकर सूचना दी। इस पर परिजनों ने पड़ोसियों के साथ उसकी तलाश शुरू की, इस दौरान घेर के बराबर वाले गन्ने के खेत में किशोरी की चप्पल और तसला मिला। परिजनों की सूचना पर भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश की। घेर के सामने गन्ने के एक खेत में किशोरी का मिला। महिला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य करीब दो बजे घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। हालांकि पुलिस रेप की बात से इंकार कर रही है। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के सिर पर डंडे से वार किए गए हैं और इसके बाद गला दबाकर हत्या की गई। मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई गैंगरेप की आशंका
परिजनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप की आशंका जताई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना स्थल पर खून पड़ा था। घटनास्थल को देखकर माना जा रहा है कि एक आरोपी इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। वारदात में कई लोग शामिल रहे होंगे। किशोरी की चप्पल और तसला दूसरे खेत में पड़ा होने पर आशंका है कि उसे जबरन खींचकर दूसरे खेत में ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बहनों में सबसे लाडली थी मृतका
मृतका का पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। आमदनी ज्यादा न होने की वजह से वह किशोरी को स्कूल नहीं भेज पा रहा था, लेकिन परिवार के आठ भाई-बहनों में सबसे छोटी होने के कारण वह सभी की लाड़ली थी। वह घर का काम करने में निपुण थी। उसकी हत्या से परिवार के सभी सदस्य सहमे हुए हैं। उसकी मां की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed