फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   16000 square meter land found in Vaishali, GDA started survey

Ghaziabad News: वैशाली में मिली 16000 वर्ग मीटर जमीन, जीडीए ने शुरू कराया सर्वे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
16000 square meter land found in Vaishali, GDA started survey
गाजियाबाद। तीन दशक पहले लांच की गई जीडीए की वैशाली योजना में तत्कालीन अफसरों और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सर्वे में करोड़ों की जमीन अनियोजित पाई गई है। करीब 16000 वर्ग मीटर जमीन खाली पाई गई है। नियोजित नहीं होने से यह बेशकीमती जमीन निष्प्रयोज्य पड़ी हुई है। करोड़ों की जमीन मिलने के बाद अब जीडीए ने योजना का टोटल सर्वे शुरू कराया है। सर्वे में खाली पड़ी जमीनों पर कहीं कूड़ा डाला जा रहा है तो कहीं सब्जियां उगाई जा रही हैं। सर्वे के बाद ऐसी जमीनों को नियोजित कर जीडीए नई योजनाएं विकसित करेगा।
विज्ञापन

वैशाली योजना 1989 में 1234 एकड़ में जीडीए ने लांच की थी। इस योजना में मंदाकिनी और अलकनंदा जैसी बहुमंजिला सोसायटियां बनाई गई हैं। इस योजना में ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक भूखंड और एमआईजी, मिनी एमआईजी, एलआईजी और ई-डब्ल्यूएस भवन बनाए गए हैं। योजना में मौजूदा समय में एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक जमीन के दाम पहुंच गए हैं। योजना के लांच होने के बाद वर्ष 2000 के बाद कई ग्रुप हाउसिंग सोसायटियां बनाई गईं। इस योजना में ज्यादातर सोसायटियों के नाम नदियों के नाम पर रखे गए हैं। दिल्ली के नजदीक होने की वजह से यहां तेजी से बसावट हुई। योजना में कई भूखंड ऐसे रहे जिन पर जीडीए की ओर से योजना बनाई गई, लेकिन उसे विकसित नहीं किया गया।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर दो, तीन में कई भूखंड ऐसे हैं जिन पर 34 साल बाद भी कोई काम नहीं किया गया है। इन जमीनों का नए सिरे से ले-आउट तैयार कर योजनाओं के लिए विकसित किया जाएगा। टोटल स्टेशन सर्वे के बाद लैंड बैंक तैयार किया जाएगा और भूखंडों को योजित कर बिक्री की जाएगी। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि वैशाली योजना में 16000 वर्ग मीटर जमीन मिली है। इस जमीन की चहारदीवरी कराकर इसे नियोजित किया जाएगा। पूरी योजना का सर्वे कराया जा रहा है। लैंड ऑडिट के बाद जो जमीन अनियोजित और अनावंटित मिलेगी। उसे नियोजित कर विकसित कराया जाएगा। इससे निवेशकों को जहां फायदा होगा वहीं, जीडीए के कोष में भी करोड़ों की आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed