{"_id":"6696fcb44c6973a3fd0d1084","slug":"160-beds-will-be-reserved-in-district-hospitals-and-private-hospitals-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-420719-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में 160 बेड रहेंगे आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में 160 बेड रहेंगे आरक्षित
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा मार्ग पर हर जगह स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों इसके संबंध में सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सीएमओ ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर 30 से अधिक एंबुलेंस सड़कों पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा जिला अस्पतालों और सीएचसी-पीएचसी पर बेड आरक्षित करने और कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले निजी अस्पतालों में भी बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकारी और निजी अस्पतालों में 160 बेड रहेंगे आरक्षित
निजी और जिला अस्पतालों को मिलाकर कुल 160 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसमें जिला अस्पतालों और सीएचसी पर 20-20 बेड, पीएचसी सहित निजी अस्पतालों में 10-10 बेड आरक्षित रहेंगे। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि सीएचसी मोदीनगर में 20 बेड, जीवन ज्योति अस्पताल में 10 बेड, सीएचसी मुरादनगर में 20 बेड, एमएमजी, संयुक्त अस्पताल और लोनी सीएचसी पर 20 बेड, मेरठ रोड स्थित नवीन अस्पताल में 10 बेड, रामानुज अस्पताल राजनगर एक्सटेंशन में 10 बेड आटीईएस डेंटल कॉलेज में 10 बेड और सर्वोदय अस्पताल और नरेंद्र मोहन अस्पताल में 10 बेड आरक्षित हैं।
-- -- --
दूधेश्वरनाथ मंदिर में दो दिनों तक टीम रहेगी तैनात
दूधेश्वरनाथ मंदिर में दो अगस्त और तीन अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। इसमें डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. उर्वशी गुप्ता, और डॉ.एके विश्वकर्मा, विपिन चंद्र, डॉ. संतराम वर्मा सहित अन्य की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -
छह मोबाइल हेल्थ टीम भी रहेंगी सक्रिय
इस दौरान मोबाइल हेल्थ टीम भी तैनात रहेगी। इसके लिए छह टीमें बनाई गई हैं, जो स्कूटी और बाइक से लगातार भ्रमण करती रहेंगी। यह कांवड़ मार्ग में जिसको जरूरत हो उनको प्राथमिक उपचार देंगे। इन सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की ड्रेस या आईकार्ड दिया जाएगा, जिससे लोगों पता चल सके कि वह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं।