{"_id":"5d1cf9e38ebc3e3ca568c2c1","slug":"156218004415-ghaziabad-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के आवेदकों को राहत, जीडीए में खुलेंगे तीन काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के आवेदकों को राहत, जीडीए में खुलेंगे तीन काउंटर
विज्ञापन
जीडीए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए ले प्रधानमंत्री आवासीय योजना में 1119 आवासों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी। यह तीन अगस्त तक चलेगी। जीडीए ने आवेदकों की सुविधा के लिए प्राधिकरण केे स्वागत कक्ष के पास तीन काउंटरों को खोलने का निर्णय लिया है। इनमें से दो काउंटर तत्काल प्रभाव से शुरू हो गए हैं, एक शुक्रवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
लोगों को अब बैंकों में लाइन में लगकर आवेदन फार्म खरीदने की जरूरत नहीं है। लोग घर पर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। वर्तमान में जीडीए ने मसूरी, डासना के साथ नूर नगर में दो प्राइवेट बिल्डरों के पीएम आवास के प्रोजेक्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। पीएम आवास में अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर लोग आशियाने के लिए आवेदन करते हैं, ऐसे में उनकी सहूलियत के लिए जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने जीडीए में तीन काउंटर खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन