{"_id":"5d1cf80e8ebc3e3ce319f421","slug":"15621795744-ghaziabad-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई की विशेष अदालत में यादव सिंह पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई की विशेष अदालत में यादव सिंह पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सीबीआई की विशेष अदालत में बुधवार को नोएडा टेंडर घोटाला केस के मुख्य आरोपी यादव सिंह को डासना जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच में लाकर पेश किया गया। इसके अलावा अभियुक्त पंकज जैन, प्रदीप गर्ग और विनोद गोयल अनुपस्थित रहे, जिनकी ओर से अधिवक्ताओं ने हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया। इसके अलावा अन्य अभियुक्त अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन
अदालत ने केस की अगली सुनवाई के लिए नौ जुलाई की तारीख लगाई है। नोएडा प्राधिकरण में टेंडर के नाम करोड़ों का घोटाला हुआ था। इस बात का पता चलने पर सीबीआई ने मामले की जांच की थी। जांच में घोटाला होना पाया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद सीबीआई ने यादव सिंह समेत 11 लोग ओर तीन कंपनियों को आरोपी बनाते हुए कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी थी। तभी से केस की सुनवाई सीबीआई कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन